Crime

डिमना लेक से बरामद हुए दो युवकों के शव, नहाने के दौरान डूबे थे छात्र नितिन और प्रतीक

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक से मंगलवार को दो किशोर छात्रों के शव बरामद किए गए। सोमवार शाम नहाने के दौरान डूबे मानगो के नितिन गोराई (17) और प्रतीक रजक (15) की तलाश प्रशासन व गोताखोरों की टीम द्वारा देर रात तक की गई। मंगलवार को सुबह प्रतीक और दोपहर में नितिन का शव बरामद हुआ। दोनों शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

नितिन चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था और प्रतीक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा के शिक्षक जयंत रजक का पुत्र था। दोनों अपने चार अन्य दोस्तों के साथ डिमना लेक के कुटिममाली स्थित हांसाडूंगरी घाट पर नहाने गए थे। गहराई और बहाव का अंदाजा न लगने के कारण दोनों डूब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर शव बरामद किए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts