झारखंड में 48 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों के एसपी-एसएसपी बदले, जमशेदपुर के एसएसपी भी शामिल

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची:झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कुल 48 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस तबादले में कई जिलों के एसपी और एसएसपी के साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल का तबादला कर उन्हें हजारीबाग के जैप-7 का समादेष्टा बनाया गया है, जबकि उनकी जगह पीयूष पांडेय को जमशेदपुर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, जमशेदपुर के रेल एसपी प्रवीन पुष्कर को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। बोकारो सीआईएसएफ के समादेष्टा मुकेश कुमार को गोड्डा का एसपी नियुक्त किया गया है। राकेश रंजन, जो अब तक झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-1 के समादेष्टा थे, अब पश्चिम सिंहभूम के एसपी बनाए गए हैं।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदास मिश्रा को एडीजी रेल से हटाकर विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है। संजय आनंद लटकर को एडीजी अभियान के पद से हटाकर एडीजी रेल बनाया गया है, जबकि प्रिया दुबे को एडीजी सशस्त्र पुलिस बल से हटाकर एडीजी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय से हटाकर आईजी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। अखिलेश कुमार झा को पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद से हटाकर झारखंड पुलिस अकैडमी, हजारीबाग का डायरेक्टर बनाया गया है।
अमोल वेणु कांत होमकर को आईजी अभियान से हटाकर रेल का आईजी बनाया गया है। रांची से विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जैप रांची बनाया गया है। माइकल राज एस को आईजी बोकारो के पद से हटाकर आईजी अभियान रांची बनाया गया है। क्रांति कुमार को आईजी दुमका के पद से हटाकर बोकारो का आईजी बनाया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी रेल के पद से हटाकर आईजी मानवाधिकार बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक दुमका बनाया गया है, जो अभी निदेशक झारखंड पुलिस अकैडमी, हजारीबाग थे।
सुदर्शन प्रसाद मंडल को अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। पटेल मयूर कन्हैया लाल को आईजी मानवाधिकार के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन बनाया गया है। वाईएस रमेश को डीआईजी पलामू से हटाकर डीआईजी एससीआरबी रांची बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी बोकारो के पद से हटाकर डीआईजी कार्मिक बनाया गया है। मनोज रतन को डीआईजी कोल्हान के पद से हटाकर डीआईजी विशेष शाखा बनाया गया है। संध्या रानी मेहता को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग के पद से हटाकर डीआईजी बजट बनाया गया है।
शैलेंद्र कुमार बरनवाल को डीआईजी एसीबी के पद से हटाकर डीआईजी विशेष शाखा बनाया गया है। नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी कार्मिक के पद से हटाकर डीआईजी पलामू बनाया गया है। चंदन कुमार झा को डीआईजी विशेष शाखा के पद से हटाकर डीआईजी अपराध अनुसंधान बनाया गया है। अनुरंजन किसपोट्टा को डीआईजी विशेष शाखा से हटाकर कोल्हान का डीआईजी बनाया गया है।
मोहम्मद अर्शी को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है। एचपी जनार्दन को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है। निधि द्विवेदी को अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी के पद से हटाकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है। पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को पद्मा पीटीसी का एसपी बनाया गया है। पाकुड़ के एसपी प्रभात कुमार को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है। खूंटी के एसपी अमन कुमार को गढ़वा का एसपी बनाया गया है।
अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग के एसपी के पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। विकास कुमार पांडे को एसपी चतरा के पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। अंजनी रंजन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी के पद से हटाकर हजारीबाग का एसपी बनाया गया है। राजकुमार मेहता को रांची सिटी एसपी से हटाकर जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। शंभू कुमार सिंह को गुमला एसपी के पद से हटाकर जैप-4 बोकारो का अतिरिक्त समादेष्टा बनाया गया है। अजीत कुमार को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है, जो अभी धनबाद के सिटी एसपी थे। मुकेश कुमार गोड्डा के नए एसपी होंगे। हरीश बिन जाम को गुमला का एसपी बनाया गया है, जो अभी लोहरदगा के एसपी थे। मनीष टोप्पो खूंटी के एसपी बनाए गए हैं। हरविंदर सिंह बोकारो के एसपी बनाए गए हैं। सुमित कुमार अग्रवाल को ग्रामीण एसपी रांची के पद से हटाकर चतरा का एसपी बनाया गया है। ऋतिक श्रीवास्तव को एसपी अभियान के पद से हटाकर धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है।
इस तरह झारखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है, जिससे कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे पुलिसिंग में और अधिक सुधार और गति आएगी।