Crime

नया मोबाइल फोन खोने पर शराबी पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर की हत्या, गिरफ्तार

झारखंड: दुमका जिला स्थित जरमुंडी थानान्तर्गत बिराजपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें शराबी पति जयकांत दास ने मोबाइल फोन खोने पर पत्नी लीला देवी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।मृतका की उम्र 45 वर्षीय बतायी जा रही है। बाद में पति ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि नया मोबाइल फोन खोने पर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरु हुआ था।बाद में विवाद के बढ़ जाने पर आवेश में आकर पत्नी लीला देवी पर पति ने कई बार हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस के बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका के पिता और बेटे के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक मृतका लीला देवी का पति जयकांत दास दैनिक मजदूरी का काम किया करता था। पति को शराब पीने की लत लग गई थी, जिसके लिए वह घर के सामानों को भी बेच दिया करता था। आसपास के लोग भी शराबी जयकांत दास के इस हरकत से परेशान थे। दो दिन पहले हीं शराबी ने अपने पुत्र के मोबाइल को चुरा लिया था।इस को लेकर पत्नी अपने पति से विवाद करने लगी।जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने बताया कि आरोपी शराबी होने के साथ आपराधिक प्रवृत्ति का है। प्रभारी ने शराबी पति के चोरी के मामलों में संलिप्ता पाई है।वह कई बार अपने गांव में छोटी- मोटी चोरी की घटना को भी अंजाम दे चुका है।

Related Posts