Regional

जिला शतरंज संघ प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार मुलाकात* 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

 

संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले के उपायुक्त संघ के मुख्य संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सभी खेल संघों के साथ एक संयुक्त बैठक कर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया है। उपायुक्त ने शतरंज जैसे मानसिक खेलों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की जरूरत पर भी बल दिया।

 

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भी संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में शतरंज की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष जहांगीर आलम और संयुक्त सचिव अर्पित खिरवाल भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को शतरंज खेल की संभावनाओं और संघ द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी दी।

 

शतरंज संघ की इस पहल को जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts