Regional

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने किया संवाद रणनीति पर हुई चर्चा

 

चाईबासा : झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ पेसा कानून की मजबूती और सरना धर्म कोड पर जन-जागरूकता अभियान को धार देने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला पर्यवेक्षक डॉ०प्रदीप कुमार बलमुचू , नगर परिषद , चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय व नगर परिषद, चक्रधरपुर के पर्यवेक्षक अनुप्रिया सोय से संवाद स्थापित किया। यह बैठक जूम प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव व सह प्रभारी डॉ०सिरीबेला प्रसाद तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी संवाद स्थापित किया। बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रखंड कांग्रेस कमिटी और मंडल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की नियुक्ति, वार्ड कांग्रेस कमिटी के गठन की समीक्षा की गई। साथ ही, पेसा कानून और सरना धर्म कोड से जुड़े जन-जागरूकता अभियान की रणनीति भी तय की गई ताकि चुनावी तैयारियों को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती दी जा सके।

Related Posts