weather report

झारखंड में आज भी सुहाना मौसम, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

न्यूज़ लहर संवाददाता
राँची। झारखंड में शनिवार को भी मौसम सुहाना बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज़ हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज़ तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। राँची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और गिरिडीह जिलों में शनिवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों और आम नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Related Posts