Regional

भाजपा के ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में शनिवार को ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की सफलता को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर इस अभियान के जरिए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य वक्ता झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने 9 से 21 जून तक चलने वाले अभियान के तहत कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी, जिसमें 11 जून को प्रेस वार्ता, 12-14 जून तक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, 15-17 जून तक ‘शक्ति केंद्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल’, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को संविधान हत्या दिवस (आपातकाल के 50 वर्ष) जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सांसद विद्युत वरण महतो ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के ऐतिहासिक परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का विषय प्रवेश जिला संयोजक अनिल मोदी ने कराया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री संजीव सिंह, सह संयोजक शशि सिंह, रमेश हांसदा, आलोक वाजपेयी, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, मिली दास, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, प्रदीप मुखर्जी, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, बबलू गोप, युवराज सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, हन्नु जैन, रविन्द्र सिसोदिया, अशोक सामंत, रामप्रसाद जायसवाल, अमिश अग्रवाल, मनोज सिंह और आशुतोष सिंह सहित मंडल संयोजक एवं सह संयोजक भी उपस्थित रहे।

Related Posts