Regional

पुरुष अधिकारों की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

 

जमशेदपुर।छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक पर रविवार को मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पुरुष आयोग बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान संस्था के जिला सदस्य आनंद किशोर के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। इस दौरान आमजन, पुरुष और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई पुरुषों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की तो कुछ महिलाओं ने भी अपने परिवार में भाइयों के साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर पुरुष आयोग बनता है तो पुरुषों को भी न्याय मिलेगा और गलत महिलाओं द्वारा पुरुषों पर लगाए जा रहे झूठे मामलों पर लगाम लगेगी।

इस अभियान में मुख्य रूप से संस्था के जिला सदस्य आनंद किशोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, सोनका सरदार (मुखिया), संगीता कुमारी, मनोज गोस्वामी, गणेश चंद्रा, सरोज कुमार, अवधेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार दुबे, उमेश शुक्ला, संजय दुबे, सुनील कुमार, बलविंदर सिंह, शिव कुमार पांडे, झुलन जी पांडे, श्याम यादव, गोपी यादव, नागेंद्र गोस्वामी, प्रशांत कुमार मुन्ना आदि मौजूद थे।
संस्था पिछले 18 महीने से पूरे भारतवर्ष में पुरुष आयोग बनाने की मांग को लेकर मुहिम चला रही है। इसी क्रम में 13 मई 2025 को 51 जिलों में और 8 जून 2025 को 101 से अधिक जिलों में साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। संस्था का उद्देश्य समाज में पुरुषों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाना है।

Related Posts