World

झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष कोलंबस हसंदा के नेतृत्व में झींकपानी के लिसिया गांव में आदिवासी दिवस संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें चित्रसेन सिंकू पूर्व संसद सह केंद्रीय वरीय अध्यक्ष ने कहा आज आदिवासियों का जबरन विस्थापन हो रहा है। सामाजिक, सांस्कृतिक,आर्थिक, धार्मिक और भाषा का अधिकार हम लोगों को नहीं मिल रहा है, आदिवासियों के धर्म पर दूसरे धर्म प्रभावित हो रहा है। हमारी मातृभाषा में पढ़ाई नहीं हो रही है। इसलिए आज भी हम लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जमुदा सह केंद्रीय आमंत्रित सदस्य ने कहा आज मुंडा, मनाकीयों से उनका अधिकार छिना जा रहा है। उनके अधिकारों पर हस्तक्षेप किया जा रहा है।महेंद्र जमुदा झारखंड पार्टी केंद्रीय सचिव ने कहा जल,जंगल, जमीन पर पूर्ण अधिकार आज भी आदिवासियों को नहीं मिल रहा है। सी एन टी एक्ट, एस पी टी एक्ट के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है।पांचवी अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद प्राकृतिक संसाधन एवं सम्पदा पर आदिवासियों को अधिकार नहीं मिल रहा है। विकास के नाम पर जमीन छीना जा रहा है ।इसलिए आज हम आदिवासियों को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। इसलिए झारखंड पार्टी 9 अगस्त आदिवासी दिवस को संघर्ष दिवस के रूप में मना रही है।आज मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नितिन जमुदा, सचिव होरलसी सिंकू, मुखिया मुगी हंसदा, भारत गोप, सुखमति पुरती,नदीता दोराईबुरु, लक्ष्मी दोराईबुरु, सरस्वती दोराईबुरु,सरकार गोप,बोदा हसंदा, सरदा तमसोय, जयपाल दोराईबुरु,रतन गोप,परगना दोतईबुरु, बालकिशन दोराईबुरु, आशा जामुदा, कमला सुन्डी इत्यादिगण उपस्थित थे।

Related Posts