Regional

परसुडीह में राशन डीलर पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गड़बड़ी और अभद्र व्यवहार का आरोप

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। परसुडीह के हलुदबनी पंचायत क्षेत्र में राशन डीलर बीसी गोप के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर नियमानुसार हर महीने दो बार राशन देने के बजाय केवल एक बार ही राशन बांट रहा है। इसके अलावा, जब महिलाएं इस पर सवाल करती हैं तो डीलर उनके साथ अभद्र भाषा में बात करता है और डांट-फटकार कर भगा देता है।

ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा की जा रही इस मनमानी से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसी को लेकर उप मुखिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण राशन डीलर के यहां पहुंचे और वहां पर हंगामा किया। उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ वरीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कर डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।

पूछे जाने पर डीलर बीसी गोप ने गोलमोल जवाब देते हुए आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह प्रशासन के आदेश के अनुसार ही राशन वितरण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Posts