झामुमो ने पश्चिम सिंहभूम में वर्ग संगठनों की नई जिला समिति की घोषणा की

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के अंतर्गत विभिन्न वर्ग संगठनों की नई जिला समितियों का गठन किया है।
नई जिला समिति में युवा, किसान, महिला, व्यवसायी, बुद्धिजीवी, छात्र, क्रीड़ा, अल्पसंख्यक और साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा के लिए अलग-अलग पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख पदाधिकारियों में अभिषेक सिंकू (युवा मोर्चा), लक्ष्मी सुरेन (महिला मोर्चा), कैसर परवेज (बुद्धिजीवी मोर्चा), सनातन पिंगुवा (छात्र मोर्चा), मो. दिलावर हुसैन (अल्पसंख्यक मोर्चा) और किशोर कुमार सिंकू (साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा) के नाम शामिल हैं।पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यकर्ताओं से सतत संवाद कायम रखने की अपील की है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।