Regional

घाटशिला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सफल, 6 प्रखंड अध्यक्ष और 14 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

न्यूज़ लहर संवाददाता
घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिला में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत घाटशिला में छह प्रखंड अध्यक्षों और 14 मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित प्रखंड पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रही। दुबे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर समस्याओं को चिन्हित करने का आह्वान किया।

प्रखंड अध्यक्षों में बहरागोड़ा से बिमल बारीक, धालभूमगढ़ से सतदल गिरी, गुड़ाबांदा से शिवनाथ ऊर्फ बापी मांडी, घाटशिला के कार्यकारी अध्यक्ष मानस दास, चाकुलिया के कार्यकारी अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा और डुमरिया से सुखलाल सोरेन को नियुक्त किया गया।

मंडल अध्यक्षों में सत्यवान बेरा (मौदा), मोईन अली (माटिहाना), अर्नब नायेक (जगन्नाथ), असनी सोरेन (डुमरिया), तपन दत्ता (सोनाखुन), अशोक कुमार मदीना (नरसिंहगढ़), समीर कुमार मदीना (गालूडीह), नरेश कुमार महाकुड़ (दामपाड़ा), कन्हैयालाल शर्मा (मऊभंडार-घाटशिला), अजित कुमार महाकुड़ (खैरबनी), अरुण नायक (कुमडाशोल), मलय रुहीदास (चाकुलिया नगर), श्रीचरण सोरेन (बेंद-माटियाबांधी), और रघुनाथ मांडी (कालापाथर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रखंड पर्यवेक्षक तातस चटर्जी, कमलेश कुमार पांडेय, प्रिंस सिंह, गुलाम सरबर, के. के. शुक्ला और संगठन प्रभारी राजकिशोर प्रसाद मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने सभी को साधुवाद दिया और कहा कि अब जनता से जुड़ी समस्याएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, ऑनलाइन जमीन, अबुआ आवास, कृषि और जलमीनार की शिकायतें एकत्र कर जिला कार्यालय भेजें, ताकि विभागीय स्तर पर आंदोलन कर समस्याओं का समाधान कराया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया। इस दौरान युवा अध्यक्ष शंकर बेरा, कोषाध्यक्ष सलीम खान, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघन प्रसाद, सनत कुमार भोल, भुतेश पंडित, शेख फारुख, लक्ष्मण चंद्र बाग, संजय साह, पवन ओझा और लव कुमार भी उपस्थित थे।

Related Posts