राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में उत्सव, केक काटकर दी गई लंबी उम्र की शुभकामनाएं

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित तिलक पुस्तकालय परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, मंडल प्रतिनिधियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटा गया और मिठाइयों का वितरण कर आपस में खुशियाँ साझा की गईं।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज देश की राजनीति में एक साहसी, स्पष्टवादिता से परिपूर्ण और जनपक्षधर नेता के रूप में उभरे हैं, और आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री के रूप में वे नई दिशा दे सकते हैं।
अन्य वक्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त लोकसभा चुनाव में 101 सीटों की जीत को एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। साथ ही, सभी कांग्रेसजनों ने संगठन सृजन अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने एकमत होकर कहा कि वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, एल. बी. सिंह, के. के. शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, ज्योति मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्र, रंजीत सिंह, मुन्ना मिश्र, सतीश कुमार, अशोक सिंह, इंतिखाब वास्ती, बिरेंद्र पांडेय, अरुण कुमार सिंह, शमशेर आलम, कुमार गौरव, मुन्ना सिंह, सुशील घोष, आरटीआई विभाग के चेयरमैन कमलेश कुमार, नलिनी सिन्हा, राहुल गोस्वामी, राजेश कुमार दुबे, आशीष ठाकुर, रंजन सिंह, नारायण डे और उजागरी यादव समेत दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।