Regional

नगर कांग्रेस कमिटी, चाईबासा के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

 

चाईबासा: रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में ‘संगठन सृजन वर्ष 2025’ अभियान के तहत नगर कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नए नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड-से-बूथ तक संगठन को मजबूत करने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संविधान का रक्षा करना कांग्रेसियों के लिए प्रमुख चुनौती है, जिसे डटकर सामना किया जाएगा। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए:

उपाध्यक्ष: सुभाष राम तुरी, मो. एहसान सैफी

महासचिव: प्रेम निषाद, डॉ. क्रांति प्रकाश, बिट्टू सिंह, मो. अखलाक, संभु कच्छप, मो. शहजादा, विजय सिंह, मो. अजमत, राहुल महतो, मो. शहनवाज हुसैन, मो. वजीर

बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता व नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी अजित कांडेयांग ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सकारी दोंगो, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार, कार्यालय सचिव सुशील दास, बचन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts