Regional

चाईबासा चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश की माताजी रीता सिन्हा का निधन, अंतिम यात्रा 25 जून को

 

चाईबासा: एफ०जे०सी०सी०आईं (फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश की माता जी रीता सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हृदय गति रुक जाने के कारण उनका देहांत हुआ।

स्वर्गीय रीता सिन्हा समाज में अपनी सेवा भावना और मृदुल स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनकी अंतिम यात्रा कल, दिनांक 25 जून 2025 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे उनके गांधीटोला स्थित आवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

रीता सिन्हा के निधन पर कई सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Posts