Crime

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव रामबाबू सिंह पर गबन का लगा आरोप,बैठक रोकने के लिए जिला प्रशासन से हुई मांग

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव रामबाबू सिंह पर गबन करने और असंवैधानिक तरीके से आज एक बैठक रखे जाने का विरोध शुरू हो गया है। उन्होंने शाम 5:00 बजे के लगभग उत्कल एसोसिएशन साकची में बैठक का आयोजन किया है। इसके लिए जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष चन्द्र नाथ बनर्जी और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने की है।

उन्होंने कहा है कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के बाइलॉज का उल्लंघन किया जा रहा है। रामबाबू सिंह के विरुद्ध केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का लाखों लाख रुपए गबन करने का भी आरोप है। शहर में अमन चैन एवं शांति कायम एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका नाकामयाब रहती है। ये बराबर कहते हैं की ना खाता ना बही जो रामबाबू कहे वही सही। इसलिए जिला प्रशासन से अपील है की रामबाबू सिंह द्वारा गैर संवैधानिक बैठक रोका जाए।केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का माननीय अनुमंडल पदाधिकारी के देखरेख में समिति का लेखा-जोखा एवं चुनाव संपन्न करवाया जाए।

Related Posts