Sports

चाईबासा में आयोजित हुआ पश्चिमी सिंहभूम योगा चैंपियनशिप, बच्चों ने दिखाया योग का कौशल

 

चाईबासा: रविवार को स्थानीय बाल मंडली, नीमडीह चाईबासा के सभागार में पश्चिमी सिंहभूम योगा चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन “सुमित योगा कल्चर” द्वारा किया गया था, जिसमें कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था—अंडर-8, 8 से 12 वर्ष तथा एडवांस ग्रुप। एडवांस ग्रुप में वे प्रतिभागी शामिल थे, जिन्होंने पूर्व में जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी निभाई थी।

 

प्रत्येक प्रतिभागी को पाँच योग आसनों का प्रदर्शन करना था, जिसमें कुछ निर्धारित और एक अपनी पसंद का आसन शामिल था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमातार अग्रवाल, डायरेक्टर, संत विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, चाईबासा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्हैयालाल अग्रवाल, अध्यक्ष, झारखंड राज्य योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। अतिथियों का परिचय योगाचार्य सुमित कुमार विश्वकर्मा द्वारा कराया गया।

विजेता प्रतिभागियों की सूची:

अंडर-8 वर्ग:

प्रथम स्थान: नियति प्रसाद

द्वितीय स्थान: संवि दे

तृतीय स्थान: मोहित विश्वकर्मा

चौथा स्थान: शनाया सिंह

पांचवां स्थान: कैथरीन कुजूर

छठा स्थान: रुमाल जमुदा

8 से 12 वर्ष वर्ग:

प्रथम स्थान: रितेशा दूधराजका

द्वितीय स्थान: शुभाशीष दे

तृतीय स्थान: अनुज महतो

एडवांस ग्रुप:

प्रथम स्थान: अरित दास

द्वितीय स्थान: हर्षिता सोनकर

तृतीय स्थान: शिवम कुमार पांडे

प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें मुख्य प्रशिक्षक सोम कुमार नायक, सुनीता अग्रवाल, नीतू टेकरीवाल, अनीता सिंहा, अग्नि ओझा, आदित्य सोनकर, दीक्षा सोनकर और पूनम कुमारी शामिल थे।

कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा योगाचार्य सुमित कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। अंत में अरुण विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद किया।

यह प्रतियोगिता बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभा को मंच देने का एक सफल प्रयास रहा।

Related Posts