गुरु जी जल्द होंगे स्वस्थ, जनता का आशीर्वाद उनके साथ’ – जमशेदपुर पहुंचे झामुमो महासचिव बिनोद पांडे

जमशेदपुर।झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडे मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। बिस्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बिनोद पांडे बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में संगठन को पंचायत, प्रखंड, नगर और महानगर स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। कमेटियों के गठन के साथ यह भी तय किया जाएगा कि जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, वे किस तरह सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
गुरु जी के स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवाल पर पांडे ने कहा, ‘गुरु जी जल्द स्वस्थ होंगे। राज्य की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और वे जल्द ही कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच सक्रिय नजर आएंगे।’