भाजपा की साजिश के खिलाफ झामुमो का चाईबासा में जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला में साहेबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को चाईबासा में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया। झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने प्रेस वार्ता में कहा कि गोड्डा में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन के निजी सहायक समेत दो लोगों की हथियार के साथ गिरफ्तारी यह साबित करती है कि भोगनाडीह की घटना भाजपा की पूर्वनियोजित साजिश थी। भाजपा राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करना चाहती है लेकिन जनता और प्रशासन ने उनकी मंशा नाकाम कर दी। जिला सचिव राहुल आदित्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि हिंसा की साजिश भाजपा ने ही रची थी। प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि झूठ, फरेब, धोखा, साजिश और हिंसा भाजपा के डीएनए में शामिल है।
प्रदर्शन में दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडरी, इकबाल अहमद, अशोक दास, रामलाल मुंडा, राहुल तिवारी, मोनिका बोयपाई, भुनेश्वर महतो, सुनीता देवगम, बसंती सुंडी, परमिला पिंगुआ, सुमित्रा सिंकू, मिथुन गागराई, उदय बिरुली, मसीह देवगम, अर्जुन बानरा, कैशर परवेज, सूरज बोईपाई, सिद्धेश्वर देवगम, राजू सुंडी, मोहन सुब्रूई, विजेंद्र कुदादा, गुमदी पूर्ति, सतीश बांद्रा, मनोज सुंडी, चन्द्र मोहन देवगम, ओरधन सवाइयां, तूराम सुंडी, विजय प्रसाद, विश्वनाथ बाड़ा, चन्द्रमोहन बिरुवा,
प्रेम गुप्ता, मन्नाराम कुदादा, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तीयू, शाहिद अहमद, मुन्ना सुंडी, दोफेदार हेसा, दिलवर हुसैन, मनोज लागुरी, नवाज़ हुसैन, सनातन पिंगुआ, मंजीत हांसदा, अमीर अंसारी, सावन पान, जर्मोहन लागुरी, महेन्द्र तिरिया, वंदना उरांव, रोशन पिंगुआ, देवेन्द्र बारी, ताराकांत सीजूई, घनश्याम राठौर, गोकुल पोलार्ड समेत सभी प्रखंड व नगर समिति के अध्यक्ष, सचिव और कार्यकर्ता शामिल थे।