Regional

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर चाईबासा में संगोष्ठी का आयोजन, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि

 

चाईबासा: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 जुलाई 2025 (रविवार) को भाजपा जिला कार्यालय, बासाटोंटो, चाईबासा में प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होगा।

इस संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान तथा कश्मीर मुद्दे पर दिए गए उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग की सहभागिता प्रस्तावित है।

भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल होगा।

Related Posts