भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी कर उनके विचारों को किया स्मरण

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को साकची जैन भवन सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह थीं। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक जटाशंकर पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संगोष्ठी की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई।
मुख्य वक्ता बालमुकुंद सहाय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, विचारधारा और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और धारा 370 हटाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि उनके उद्योग मंत्री रहते चितरंजन लोको फैक्ट्री, सिन्दरी खाद कारखाना और हिन्दुस्तान एयरक्राफ्ट फैक्टरी जैसी परियोजनाओं से देश की औद्योगिक नींव मजबूत हुई। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ की संकल्पना के लिए उनका संघर्ष प्रेरणादायक है। प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि मात्र 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बनना उनकी विलक्षण प्रतिभा का परिचायक था। प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया। इस अवसर पर राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, अनिल सिंह, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, कुसुम पूर्ति, रमेश हांसदा, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, शांति देवी, खेमलाल चौधरी, संजीव कुमार, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के, सागर राय, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, काजू शांडिल, युवराज सिंह, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, बबलू गोप, सूरज सिंह, प्रशांत पोद्दार, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, अजीत सिंह, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, आलोक वाजपेयी, प्रदीप मुखर्जी, कुमार अभिषेक, अजय सिंह, रॉकी सिंह, संजना साहू, रानी ठाकुर, ममता भूमिज, लकी कौर, लीना चौधरी, जितेंद्र मिश्रा, लक्ष्मण बेहरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।