Regional

25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार से, सरयू राय बोले – अपनी आमदनी से करता हूं आयोजन, सभी को आमंत्रण

 

जमशेदपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित जे-42 में गुरुवार से रामार्चा पूजा का आयोजन शुरू हो रहा है। यह पूजा का 25वां वर्ष है। इस संबंध में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जानकारी दी। पूजा 10 और 11 जुलाई को होगी। 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से पूजा प्रारंभ होगी, जबकि 11 जुलाई की सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक होगा। रुद्राभिषेक के बाद मिलानी हॉल में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्री राय ने बताया कि यह पूजा पूरी तरह उनकी अपनी आमदनी की बचत से होती है, किसी से कोई सहयोग नहीं लिया जाता। रामार्चा पूजा में भगवान श्रीराम के साथ उनके सहयोगी हनुमान, अंगद, जाम्बवंत, विभीषण, राजा दशरथ और उनके परिवार की पूजा होती है। साथ ही मां काली और भगवान शंकर की भी विशेष पूजा की जाती है। पूजा सात से आठ घंटे तक चलती है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप को समाज-जीवन में उतारना है। रुद्राभिषेक के बाद बक्सर के कारीगरों द्वारा बनाई गई हाथीकान पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री राय ने शहरवासियों से पूजा और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

Related Posts