महिला पंचायत नेतृत्व सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला 12 जुलाई को
न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा : पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला 12 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार करेंगे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों, महिला नेत्रियों और जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना तथा उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाना है। कार्यक्रम में महिला पंचायत प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगी और उन्हें नेतृत्व कौशल, नीति निर्माण तथा पंचायत प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन को विश्वास है कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा पंचायत व्यवस्था में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करेगा।