Law / Legal

रांची में छह पुलिस उपाधीक्षकों को प्रमोशन, पिपिंग सेरेमनी में लगाया गया बैज

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची। शुक्रवार को रांची पुलिस कार्यालय में प्रमोशन प्राप्त पुलिस अधिकारियों का पिपिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी क्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने नवप्रोन्नत छह पुलिस उपाधीक्षकों को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रोन्नति प्राप्त अधिकारियों में दयानंद कुमार (लोअर बाजार थाना), आलोक कुमार सिंह (अरगोड़ा थाना), महेश्वर प्रसाद रंजन (सदर प. अंचल), मनोज कुमार (बरियातू थाना), तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा (पुलिस केंद्र), और विजय कुमार सिंह (पुलिस केंद्र) शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की लंबी सेवा अवधि में किए गए सराहनीय कार्यों और चुनौतियों का स्मरण किया गया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Related Posts