Regional

जयंती पर याद किए गए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष*

 

 

चाईबासा : कांग्रेस भवन , चाईबासा में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व०सोमाय गागराई की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों के बारे में कांग्रेसियों ने कहा कि स्व०सोमाय गागराई सौम्य स्वभाव के थे और कांग्रेस संगठन का प्रचार- प्रसार पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से करते रहे। प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप , नगर महासचिव विजय सिंह , कार्तिक बोस , आलोक मजुमदार आदि उपस्थित थे ।

Related Posts