मुसाबनी बाजार में वर्षों की गंदगी का सफाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के हस्तक्षेप से शुरू हुआ सफाई अभियान

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शनिवार को मुसाबनी बाजार पहुंचे और वहां चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व बाजार दौरे के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने वर्षों से जमा कूड़ा-कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायत की थी। लोगों ने महामारी फैलने की आशंका जताते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी।
जिलाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी को निर्देश दिया था, जिसके बाद पे लोडर और ट्रैक्टर लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हुआ। लेकिन बीच में सफाई कार्य रोक दिए जाने से बाजार के लोगों ने पुनः अध्यक्ष से शिकायत की।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान आनन्द बिहारी दुबे ने देखा कि बाजार में जगह-जगह कचरे के ढेर अब भी लगे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने तत्काल हाईवा और पे लोडर लगवाकर सफाई कार्य फिर से शुरू कराया।
सफाई अभियान के पूरा होने पर दुकानदारों और आम जनता ने राहत की सांस ली और जिलाध्यक्ष के प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघन प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साह, नलिनी कुमारी और सफी इरफान भी उपस्थित रहे।