Law / Legal

रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची। प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन हेतु रांची जिलाबल के कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिलादेश संख्या 33.52/2025 के तहत जारी आदेश में कहा गया है कि सभी पदाधिकारी अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। आदेश के अनुसार थाना प्रभारी, नगड़ी के पद पर कार्यरत पु०अ०नि० अभिषेक राय को थाना प्रभारी, खेलगाँव बनाया गया है। सुखदेवनगर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० अभिषेक कुमार-2 को थाना प्रभारी, लापुंग के पद पर भेजा गया है। डेलीमार्केट थाना में कार्यरत पु०अ०नि० प्रवीण कुमार-2 को थाना प्रभारी, नगड़ी बनाया गया है। पु०अ०नि० प्रवीण कुमार मोदी पूर्व की तरह थाना प्रभारी, तमाड़ बने रहेंगे। सुखदेवनगर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० सिद्धान्त को थाना प्रभारी, ठाकुरगांव बनाया गया है। दशमफॉल थाना के पु०अ०नि० गणेश यादव को थाना प्रभारी, विधानसभा नियुक्त किया गया है। सदर थाना के पु०अ०नि० दीपक नारायण सिंह को ओपी प्रभारी, पुन्दाग बनाया गया है। डीसीबी शाखा के पु०अ०नि० गगन कुमार ठाकुर को ओपी प्रभारी, मुरी नियुक्त किया गया है। नगड़ी थाना के पु०अ०नि० सुजीत कुमार उरांव को दलादली टीओपी प्रभारी बनाया गया है। बुण्डू थाना के पु०अ०नि० प्रेम प्रदीप कुमार को थाना प्रभारी, सोनाहातु भेजा गया है। हिन्दपीढ़ी थाना के पु०अ०नि० सचिन कुमार मिश्रा को थाना प्रभारी, सिकदरी बनाया गया है। विधानसभा थाना प्रभारी पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह को प्रभारी डीसीबी शाखा बनाया गया है। सिकदरी थाना प्रभारी पु०अ०नि० दीपक कुमार सिन्हा को पुलिस केन्द्र, रांची भेजा गया है। ओपी प्रभारी मुरी पु०अ०नि० कुंदन कुमार को पुलिस केन्द्र रांची भेजा गया है। थाना प्रभारी खेलगाँव पु०अ०नि० चंद्रशेखर सिंह, थाना प्रभारी तमाड़ पु०अ०नि० रौशन कुमार, दलादली टीओपी प्रभारी पु०अ०नि० विकास कुमार सिंह, थाना प्रभारी लापुंग पु०अ०नि० संतोष कुमार यादव, थाना प्रभारी ठाकुरगांव पु०अ०नि० विनित कुमार और थाना प्रभारी सोनाहातु पु०अ०नि० चंदन कुमार-1 को भी पुलिस केन्द्र, रांची में पदस्थापित किया गया है। स्थानांतरण आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा जारी किया गया है। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Related Posts