डीएवी चिड़िया में विज्ञान और बहुविषयक प्रदर्शनी, महाप्रबंधक विकास दयाल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा

गुवा। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सेल से संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में कक्षा 4 से 10 तक के छात्रों द्वारा शुक्रवार को विज्ञान, गणित, सोशल साइंस, कंप्यूटर, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने 58 मॉडल के माध्यम से तकनीकी और आधुनिक शिक्षा की जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह और वरिष्ठ शिक्षक कर्ण सिंह आर्य की अगुआई में सेल के महाप्रबंधक (कार्मिक) विकास दयाल, उपमहाप्रबंधक एसएस राव, डॉ राजकुमार, डॉ शुशांत कुमार, डॉ नीतू कुमारी, दीपक लोहार, विद्युत विभाग के एचएच महंता, अंजनी सिंह और थाना प्रभारी वाहीद अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। महाप्रबंधक विकास दयाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा सराहनीय है और सेल प्रबंधन विद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उपमहाप्रबंधक एसएस राव ने बच्चों की मेहनत को जीवन में आगे बढ़ने का प्रेरक बताया।
प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को नवाचार और वैज्ञानिक सोच को विकसित करने का मंच देती है। प्रदर्शनी में ग्लोबल वार्मिंग, रिफ्रैक्शन ऑफ लाइट, एसिड रेन, स्पाइनल कॉर्ड, डाइजेस्टिव सिस्टम, स्पेस पार्क, श्वसन प्रक्रिया जैसे विषयों के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं में अदिति गुप्ता, मान्या महतो, करुणा पांडेय, आराध्या शाह, साक्षी गुप्ता, साक्षी शर्मा, सिंपल शाह, वृष्टि मलिक और छात्रों में आदित्य गुप्ता, आयुष सिंह का प्रदर्शन विशेष सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में शिक्षकों में कर्ण सिंह आर्य, राकेश मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एसके पांडेय, ललित महतो, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भगत, सुखेन प्रसाद और शिक्षकेत्तर कर्मियों में दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी, दुलारी देवी मौजूद थे। लगभग 200 अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। सकारात्मक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।