Regional

सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाएं हुई एकजुट

 

गुवा

सावन उत्सव का कार्यक्रम गुवा सेल क्लब में महिला समिति द्वारा आयोजित की गई। इस दौरान महिला समिति द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम ग्रुप डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता, सर्किल प्रतियोगिता तथा सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें महिलाओं एवं क्षेत्रीय लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति अध्यक्ष डा स्मिता भास्कर एवं विशिष्ट अतिथि नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद महिलाओं एवं लड़कियों ने सावन की गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य कर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डा स्मिता भास्कर एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार डिवाइंस डांस दिवास ग्रुप को मिला।

वहीं द्वितीय पुरस्कार बिजुरिया डांस ग्रुप को मिला तथा तृतीय स्थान में सावन की रिमझिम बूंदें डांस ग्रुप को मिला। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सावन क्वीन का खिताब सूर्यमुखी नाग के सर सजा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को हरा रंग की श्रृंगार का जिसमें चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, हेयर बैंड वितरण की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका रानी पात्रा व डॉ पालोनी सरकार ने किया।

इस मौके पर गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, दीपा राय चौधरी, प्राचार्या माधवी पाण्डेय गीता आनंद, परवीन सुल्ताना, अमृता बेहरा, संगीता पाण्डेय, सोनी झा, सोनाली चौबे, पूजा घोष, दीपिका मिश्रा, बेबी पाठक,सहित काफी संख्या में महिला समिति की महिलाएं उपस्थित थी।

Related Posts