Politics

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वां जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वां जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिल रही है और कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सह महामंत्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, रंजीत झा, सुशील घोष, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, अजय कुमार और मृत्युंजय कुमार सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts