Regional

सावन मिलन में नारी शक्ति का उत्सव, मिस्टी इन में मुस्कान बनीं सावन क्वीन

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। सोमवार को मिस्टी इन में आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों, नृत्य और पारंपरिक खेलों के साथ खूब उत्सव मनाया। जुबली पार्क योग ग्रुप, गौतम विहार और बाराद्वारी की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसे शोभा तिवारी ने संपन्न किया। मंच का संचालन किरण बेदी ने किया, जिनका संगीता ने साथ निभाया।

महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया, तंबोला और मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया और दिन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में मुस्कान को “सावन क्वीन” का खिताब दिया गया। अनु, अर्चना, शिल्पा, प्रभा, मौसमी, हरविंदर, रूपा, सुलेखा, रूपाली, मंजू और कौशल्या सहित कई महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंत में किरण बेदी ने कहा कि सावन मिलन तो एक नाम है, यह खुश रहने का एक तरीका है। हमें खुश करने कोई नहीं आएगा, हमें अपने रास्ते खुद बनाने होंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि हर महीने इस तरह के आयोजन होते रहें, जिससे हम हंसते-खेलते ज़िंदगी बिताएं।

कार्यक्रम में दिखी आत्मीयता, नारी सशक्तिकरण और परंपरा के संगम ने सभी के दिलों को छू लिया।

Related Posts