Crime

रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई

 

रांची: कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार तथा पोस्ट कमांडर रांची के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। प्लेटफॉर्म संख्या 1A पर एक संदिग्ध व्यक्ति भारी पिट्ठू बैग के साथ बैठा मिला। पूछताछ करने पर वह भागने लगा और अपना बैग वहीं छोड़ दिया। तत्परता दिखाते हुए RPF टीम ने उसे ट्रैक पर पकड़ लिया और पुनः घटना स्थल पर लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भूपेश कुमार, उम्र 37 वर्ष, पिता – ललन सिंह, निवासी – फतेहपुर, थाना – राघोपुर, जिला – वैशाली, बिहार बताया। उसने स्वीकार किया कि उसके बैग में गांजा है, जिसे भूरे रंग के प्लास्टिक में लपेटकर रखा गया है।तत्काल सूचना ASC/RPF रांची को दी गई। उनके निर्देशानुसार भूपेश कुमार की व्यक्तिगत तलाशी ली गई और बैग की जांच की गई। बैग से कुल 06 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिन्हें A1 से A6 तक चिन्हित किया गया। DD किट से परीक्षण में गांजा की पुष्टि हुई। आरोपी किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा उसने संभलपुर से खरीदा था और मौर्य एक्सप्रेस (15027) से रांची आया था तथा पटना जाने की योजना थी। सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बरामद गांजा व आरोपी को GRPS रांची को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

इस कार्य में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही: IPF शिशुपाल कुमार, SI सूरज पांडेय, रंजीत कुमार, HC सिकंदर गोपे, CT अरुण कुमार, HC आर.के. सिंह (फ्लाइंग टीम) शामिल थे।

Related Posts