Crime

गोइलकेरा में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, दहशत

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गोइलकेरा थाना क्षेत्र राजा बासा के कटम्बा गांव निवासी कान्हूराम अंगरिया की अज्ञात लोगों ने अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में दहशत है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने कान्हुराम अंगरिया का अपहरण कर गांव के बाहर ले गए।वहां पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना को नक्सलियों द्वारा किए गए हत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उसकी मुखबिर के आरोप में हत्या की गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस ने और ना ही नक्सलियों द्वारा किया गया है। इसके बाद भी ग्रामीण दबे जबान से नक्सलियों पर आरोप लगा रहे हैं।वे खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।इस क्षेत्र में अबतक चार लोगों की हत्या हुई है। इससे सभी में दहशत है।इधर, पुलिस ने कान्हूराम का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts