Regional

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में गरजे नेता: रोजगार, शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर हुआ जोरदार मंथन

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को चाईबासा परिसदन में जिला अध्यक्ष करन महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय मुद्दों और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि कोल्हान की धरती आंदोलन की जननी रही है, जहां से कई बड़े जनांदोलन निकले हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने कहा कि रुंगटा कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है और बाहरी लोगों को नौकरी देकर क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है। केंद्रीय संगठन महासचिव बिंदेश्वर महतो ने संगठन को घर-घर तक पहुंचाने और जयराम कुमार महतो के विचारों को जन-जन तक ले जाने पर बल दिया।

 

केंद्रीय संगठन सचिव विनोद स्वांसी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार केवल झूठे वादों का पुलिंदा है और जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। वहीं केंद्रीय सचिव अनीता हेंब्रम ने शिक्षा को मजबूत करने की जरूरत बताई, जबकि सचिव सविता महतो ने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

संगठन की सचिव नाशपाती महतो ने नशामुक्त समाज की जरूरत पर जोर देते हुए जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। सचिव सोनामनी मरांडी ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना जरूरी है ताकि वे निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

इस मौके पर हरिला पंचायत के मुखिया जगमोहन सवैया समेत दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मंच पर उन्हें जेएलकेएम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत पाने वालों में गर्दी पूर्ति, सन्नी बुकरू, बासु सुंडी, प्रधान बोईपाई, जय तियू, जय सिंह सिकू, रशिम गुईया, यशमति होनहागा, कमला जोंको, अनीता बोयपाई, रामनाथ पूर्ति, घनश्याम गोप, तुराम पूर्ति, निरंजन पान आदि शामिल थे।

बैठक का संचालन अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विमल भज ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बुआएं बिरूली, संजय कुंकल, हीरालाल हेंब्रम, नितिमा कुई, दुर्योधन महतो, शुरू बानरा, रमेश बालमुचू, डेविड कलुंडिया, मुकुरू हेम्बरोम, अर्जुन मलवा, श्याम करवा, जय देवगम, अजय देवगम, संजय देवगम, गणेश महतो, कुलदीप महतो, नितेश महतो, आसमान सुंडी, उलास नाग समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts