Regional

पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ ने आयोजित की वार्षिक आम बैठक – 2025

चाईबासा: चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में अवस्थित ओलम्पिक संघ के कार्यालय में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक सह माननीय मंत्री श्री दीपक बिरूवा (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग, झारखंड सरकार) का स्वागत अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की वहीं महासचिव अजय कुमार नायक ने सबके समक्ष वार्षिक (2024-25) आय- व्यय का ब्यौरा एवं खेल – खिलाड़ियों का उपलब्धि पेश किया। सभी खेल संघों की सहमति पर आगामी 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों के प्रतिस्पर्धा में एस०जी०एफ०आई०, विश्वविध्यालय प्रतिस्पर्धा एवं खेलो इंडिया के तर्ज पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को ओलंपिक संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रस्तावित जिला स्कूल गेम्स का आयोजन 1 से 15 दिसंबर के बीच होगी जिसकी रूपरेखा संघ तैयार करेगा।


विभिन्न संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री सह मुख्य संरक्षक की उपस्थिति में ओलंपिक संघ के समक्ष मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के साथ-साथ हाॅकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान, रग्बी मैदान,बाॅलीबाल एवं बास्केटबॉल काॅर्ट का निर्माण और योगा के लिए इंडोर स्टेडियम में कमरे की व्यवस्था की अपनी अपनी मांगों को रखा ताकि खेल एवं खिलाड़ियों का विकास निश्चित रूप से हो सके। इस पर मंत्री महोदय ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हेतु चाईबासा क्षेत्र में 22 एकड़ जमीन की खोज की जा रही है जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा। साथ ही साथ खेल के विकास के लिए डी०एम०एफ०टी० फंड के प्रयोग हेतु भी प्रयास किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र में क्षमता की कमी नहीं है कमी है तो सिर्फ साधन की।

ओलंपिक संघ बड़े स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। जिला के खेल संघों एवं उनके खिलाड़ियों को होने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए संघ हमेशा सहयोग करेगा।
इस वार्षिक आम बैठक में सबके सर्वसम्मति से पश्चिम सिंहभूम जिला ओलम्पिक संघ में कुछ फेरबदल करते हुए संघ का गठन किया गया जो निम्नलिखित है –
मुख्य संरक्षक – श्री दीपक बिरूवा (माननीय मंत्री, झारखंड सरकार)
संरक्षक – मुकुंद रूंगटा
जगत माझी
अनिल खिरवाल
अध्यक्ष – नितिन प्रकाश
वरीय उपाध्यक्ष – मधूसुदन अग्रवाल
नीरज संदवार
गौरीशंकर महतो
पंकज चिरानिया
उपाध्यक्ष – बलराज हिंदवार
अनुराग शर्मा
पंकज कुमार सिंह
कश्मीर कान्डेयांग
गंगाधर नाग
महासचिव – अजय कुमार नायक
संयुक्त सचिव – बसंत खंडेलवाल
संजय चौबे
नरेश हेस्सा
मुकेश मोदी
पिंटू अग्रवाल
मानकी कुदादा
ओंकार महतो
गुलांची बांदा
कोषाध्यक्ष – दीपक पासवान

कार्यकारिणी सदस्य –
संजीव कुमार बाहंदा
महर्षि महेंद्र सिंकु
आशीष कुमार आनंद
आलोक पांडे
राजू बिरूवा
बेला मुंडरी
सुमित बालमुचू
कमलेश विश्वकर्मा
दिलीप मरांडी
सोनामुनी पुरती
कनाई बिरूवा
प्रीति महतो
बिजय सिंह बाड़ा
अर्जुन महाकुड़
एम०डी० तवरेज
लेवनार्ड बोदरा
नीरज बिरूली
संतोष कुमार
सुनील प्रजापति
समीर सावैयां
रमेश गोप
बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts