Regional

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव 2025-27: दूसरे दिन 26 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025-27 के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 26 नामांकन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ जमा किए गए। चुनाव प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की वैधता की जांच बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक की जाएगी। इसके बाद 1:00 से 2:00 बजे तक नाम वापस लेने का समय रहेगा। अंत में शाम 5:00 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नामांकन आमला टोला स्थित चुनाव कार्यालय में जमा किए गए।

नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

अध्यक्ष (1 पद):

कमल कुमार लाठ

निरंजन अग्रवाल

उपाध्यक्ष (2 पद):

गौरव मूंदड़ा

छोटे लाल तामसोय

मुदस्सर इमाम खान (जैकी)

सचिव (1 पद):

आयुष दोदराजका

पवन अग्रवाल

सह-सचिव (2 पद):

जगविंदर प्रताप सिंह

मोहित सुल्तानिया

प्रमोद खिरवाल

कोषाध्यक्ष (1 पद):

शंभू पिरोजीवाला (निर्विरोध संभावित)

चक्रधरपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष (1 पद):

अजय कुमार शर्मा (निर्विरोध संभावित)

जगन्नाथपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष (1 पद):

संतोष कुमार गुप्ता (निर्विरोध संभावित)

कार्यकारिणी सदस्य (11 पदों के लिए):

रमेश पसारी

रवि अग्रवाल

सुष्मिता चटर्जी

राधा मोहन बनर्जी

मोहित चिरानिया

गणेश प्रसाद

छोटे लाल गुप्ता

अमित ठाकुर

गौतम रुंगटा

अविनाश खिरवाल

प्रकाश उपाध्याय

गौरी शंकर अग्रवाल

अमरेंद्र मिश्र

प्रत्याशी चयन को लेकर व्यापारिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें नामांकन वापसी के बाद फाइनल सूची और चुनाव प्रचार पर टिकी हैं।

Related Posts