राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में आज लगायेंगे हाजरी डिफेमेशन केस में रखेंगे अपना पक्ष टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे

चाईबासा : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार (6 अगस्त) को चाईबासा स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। पेशी के लिये सुबह साढ़े ग्यारह बजे का वक्त मुकर्रर है। वहीं राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। भाजपाईयों के अनुसार, राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चाईबासा पहुंचेंगे और टाटा कॉलेज खेल ग्राउंड में बने अस्थायी हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां से पुलिसिया एस्कॉर्ट के बीच वह कोर्ट पहुंचेंगे और कोर्ट में निर्धारित कानूनी कार्यवाही में भाग लेंगे।
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता प्रताप कटियार ने किया है डिफेमेशन केस
राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा के पुराने भाजपा नेता प्रताप कटियार ने चाईबासा कोर्ट में डिफेमेशन केस (मानहानि का मुकदमा) दर्ज करवा रखा है। राहुल गांधी की पेशी इसी मामले में होनी है। मानहानि का यह मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी ने चाईबासा में एक चुनावी रैली में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी से आहत होकर भाजपाई प्रताप कटियार ने चाईबासा स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ डिफेमेशन केस दायर किया था। राहुल गांधी के समर्थन में आज कई कांग्रेसी लीडर चाईबासा आने की संभावना है।