झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन, बागबेड़ा में प्रतिमा स्थापित करने का लिया गया निर्णय

जमशेदपुर: पश्चिम बागबेड़ा पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शिबू सोरेन की उपलब्धियों, उनके द्वारा किए गए आंदोलनकारी कार्यों और झारखंड राज्य अलग बनाने में उनके योगदान के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। सभी ने उनके नेतृत्व और समर्पण की सराहना की और उन्हें एक सच्चा नेता बताया।
शोक सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बागबेड़ा क्षेत्र में शिबू सोरेन की एक प्रतिमा स्थापित किया जाएगा, जो उनके योगदान और आदर्शों को हमेशा के लिए जीवंत रखेगा।
इस शोक सभा में स्थानीय मुखिया जमुना हांसदा, सुनील किस्कु, धनमनी मार्डी, मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू, वार्ड सदस्य सविता टुडू, नीलु देवी, आंगनबाड़ी सेविका, समाजसेवी सोनू हाइबुरू ग्रामीण महिला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।