Regional

पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र,रक्षा करने का संकल्प लिया गया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर अनोखे तरीके से ग्रामीणों ने रक्षाबंधन मनाया और विश्व पर्यावरण के लिए विशेष संदेश दिया।जो आज मानव को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे भी विश्व में बदले क्लाइमेक्स की मांग है।

मानुषमुड़िया स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन त्योहार मनाया गया। साथ ही पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू, प्रमुख सुषमा मुर्मू, मुखिया राम मुर्मू, पं स स शुभ्रा महापात्र, समाय मुर्मू, वनरक्षी उत्तम भकत, मनोनि मुर्मू, बिनंद पात्र, बिस्वजीत राणा, पापू गिरी, छटन जाना आदि उपस्थित थे।

Related Posts