हरी ॐ सेवा समिति गृह निर्माण की आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। हरि ॐ सेवा समिति गृह निर्माण की आम सभा 10 तारीख को हरी ॐ नगर,गेरुआ , नियर डिमना लेक, जमशेदपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रवर्तक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से बैठक की अध्यक्षता के लिए V.D SINGH को चुना गया।
बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में श्री अशोक कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में पंकज कुमार को चुना गया। उप-उपाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार साहू का चयन किया गया।
सेवा सचिव पद की जिम्मेदारी रासबिहारी पांडेय को दी गई, जबकि सह सचिव श्री अवधेश कुमार एवं श्री उपेन्द्रर कुमार साही को चुना गया । कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार को मनोनीत किया गया। ऑडिटर के रूप में सी .ए. मुकुंद केडिया का चयन हुआ।
कार्यकारिणी सदस्यों में श्री पंकज कुमार सिंह , श्री राम ठाकुर , श्री श्याम मुरारी सिंह , सुरेश कुशवाहा, भास्कर,श्री उमानाथ सिंह , श्री राहुल कुमार, अभिषेक कुमार सिंह , तथा श्री संजय कुमार पांडेय शामिल हैं। बैठक में समिति के भविष्य के कार्यों और विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई।