Regional

घाघीडीह मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा की बैठक

 

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी घाघीडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक और सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. मीरा मुंडा, जिला अध्यक्ष सुधांशू ओझा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध झा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीमानंद सिरका सहित मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक में मंडल के वरिष्ठ सदस्य शंकर सिंह, अभिभावक रघुनंदन शर्मा, अनिल शर्मा, नित्यानंद शर्मा, हेमंत सिंह, अशोक मिश्र, ज्ञानी सिंह, भोला यादव, बरुण दुबे, धीरज सिंह (मुन्ना), ललन गोस्वामी, सुरेंद्र राय, अजय झा, ओमकार सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, प्रवीन सिंह, रिंकू गोप, सनी सिंह, आदित्य सिंह, मिट्ठु सिंह, विजय दत्ता, मुकेश पोद्दार, सरवन साहू, शिव प्रधान, जय, छोटू, महेश गोप, झलक शर्मा, शौर्य प्रताप, प्रज्ञान शर्मा, साकेत सिंह, बीरू शांडिल और सुजीत प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री जितेंद्र राय को मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, वहीं सक्रिय सदस्य राजेश शर्मा ने मंडल अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बैठक का संचालन वरिष्ठ सदस्य शंकर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सक्रिय सदस्य धीरज सिंह ने दिया।

अंत में मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार द्वारा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई। बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया।

Related Posts