Crime

ट्रैक्टर की टक्कर से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत, एक घायल*

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र छप्पर में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली।वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति पहचान अशोक लोहार (35 वर्ष) छप्पर निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चुरूगढ़ा से मार्केटिंग कर वापस अपने एक साथी अमर लोहार (30 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे।इसी बीच मुख्य सड़क पर छप्पर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अशोक लोहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं इस हादसे में मृतक का साथी अमर लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोककर सड़क जाम किया। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची बुढ़मू पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

Related Posts