Regional

बारीगोडा हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प

 

 

जमशेदपुर। बारीगोडा हनुमान मंदिर के प्रांगण में आज शुक्रवार को दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पुराने कमेटी द्वारा वर्ष 2024 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए की गई। इसके बाद इस वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।

 

नई कमेटी में चेयरमैन पद पर अमर नाथ चौबे, अध्यक्ष पद पर आशुतोष सिंह, महामंत्री पद पर नीरज कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र कुमार सिंह और अमित ओझा के नाम प्रस्तावित किए गए। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी गठन किया गया।

 

बैठक में सभी सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया तथा शांतिपूर्ण माहौल में पूजा सम्पन्न कराने की शपथ ली।

 

मौके पर मुख्य रूप से सुबोध शाही, शैलेन्द्र सिन्हा, अनिल पांडेय, भुषण दिक्षित, उप मुखिया अमरेश सिंह, अंबुज ठाकुर, गुगल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts