Crime

नीमडीह में तीन बच्चियों की हत्या कर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित नीमडीह थाना क्षेत्र रघुनाथपुर के कुरकुट वन निवासी सुबोध हांसदा की 31पत्नी शंतना हांसदा ने अपनी तीन बच्चियों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबोध हांदसा की चार बच्चियों थी। वह गुरुवार को काम धंधे की तलाश में घर से बाहर गया हुआ था। इस बीच उसकी पत्नी शंतना हांसदा ने अपनी 12 वर्षीय शेफाली, 10 वर्षीय दीपावली और 9 माह की रूपाली नामक बेटियों की हत्या कर घर के कुएं में फेंक दिया।उसके बाद वह घर छोड़कर वह निकल गई। इस बीच आसपास के लोगों ने जब उन बच्चियों की लाश कुएं में देखी, तो कुएं से शव निकाल कर दफना दिया। इस दौरान शंतना हांसदा की एक और दो वर्ष की बच्ची घर से बाहर खेलती हुई पाई गई। इस घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को नहीं दी। शुक्रवार को गांव के बाहर जंगल में शंतना हांसदा का शव पेड़ से फंदे में लटका हुआ पाया गया। इस बात की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस ने शनिवार को जांच शुरू किया। तब जाकर सारे मामले का खुलासा हुआ। शंतना हांसदा ने पहले अपनी तीन बच्चियों की हत्या कर उनकी शव घर के कुएं में फेंक दिया था। और खुद जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उसका शव पेड़ पर टांग हुआ पाया गया है। घटना के दौरान एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी , संभवतः इसलिए उसकी जान बच गयी। इधर, सुबोध हंसना भी घर पहुंचा और सारी जानकारी पुलिस वालों को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों बच्चियों के और उसकी मां शंतना हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वही लोग दबी जवान से बताते हैं कि आर्थिक बेहाली के कारण महिला ने अपनी तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts