इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का दिल का दौरा पड़ने से निधन,रॉकेट लॉन्चिंग के काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं
                                                
न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:देश जहां चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी की खुशियां मना रहा है, वहीं इसरो (ISRO) से एक दुखद खबर सामने आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वलरमति रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन वलरमती ने ही किया था। इसरो के सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।


							
							
							









