Regional

खेत में काम कर रही महिला की ठनका से मौत, गांव में मातम

 

 

चक्रधरपुर।पश्चिम सिंहभूम जिला में मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के रोलाडीह गांव में आसमानी बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंचला महतो के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह दो अन्य महिलाओं के साथ खेत में काम कर रही थी।

 

जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से चंचला महतो गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मृतका के पति का नाम परेश चंद्र महतो है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों धान की रोपाई का काम चल रहा है और इसी दौरान यह दुखद घटना हुई। वहीं, बगल के खेत में काम कर रही अन्य दोनों महिलाएं बाल-बाल बच गईं।

Related Posts