जमशेदपुर में बच्चों के बीच संस्कृति फाउंडेशन ने चलाया टीवी जागरूकता अभियान

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने बुधवार को जुगसलाई स्थित आर. पी. पटेल स्कूल में टीवी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की मास्टर ट्रेनर रानी मेहता ने बच्चों को टीवी (क्षय रोग) के लक्षण और बचाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।
रानी मेहता ने विद्यार्थियों को एक्टिविटी के माध्यम से यह समझाया कि समय पर इलाज कराने से टीवी को पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने बच्चों को बताया कि इस रोग से बचाव के लिए धूम्रपान से दूर रहना चाहिए और टीवी से पीड़ित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क से बचना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, स्कूल की प्राचार्या वंदना कुमारी, दीपक मादक, शंभू महतो, मनीषा बनर्जी और बेबी कुमारी ने विशेष सहयोग दिया।