Regional

चाईबासा सदर प्रखंड प्रमुख कल्पना सुंडी का आकस्मिक निधन, पंचायत प्रतिनिधियों में शोक की लहर

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड की प्रमुख कल्पना सुंडी का इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिला भर के पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

कल्पना सुंडी एक कर्मठ और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन पर प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, हाटगम्हरिया की प्रमुख नितम गागराई, गोइलकेरा की प्रमुख नीरूमानी कोड़ा, गुदड़ी की प्रमुख समी भेंगरा, मंझारी की प्रमुख सुशीला बारी, तांतनगर की प्रमुख चांदमणी सिरका तथा सोनुवा के प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सोय ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सभी प्रतिनिधि स्व. कल्पना सुंडी के पैतृक गांव पहुंचे और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कल्पना सुंडी एक संवेदनशील, जनसेवा को समर्पित और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली नेतृत्वकर्ता थीं। उनका यूं असमय जाना पंचायत व्यवस्था के लिए बड़ी क्षति है।

ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना प्रकट की और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Posts