Regional

राजनीतिक वाहनों से झंडा हटवाने और जुर्माना वसूली पर आजसू का विरोध, कन्हैया सिंह ने पुलिस पर मनमानी का लगाया आरोप जमशेदपुर। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यातायात पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडे हटवाने और नेम प्लेट के नाम पर भयादोहन कर जबरन जुर्माना वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और लोकतंत्र के खिलाफ है। कन्हैया सिंह ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी वायदा ‘मइया योजना’ को पूरा करने के लिए विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद योजना का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आम लोगों से जबरन वसूली कर इस योजना के लिए पैसे इकट्ठा करें, और इस कार्य में पुलिस, सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब टेंपो चालकों और आम वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए समझाने का समय दिया जाता है और उनके साथ बैठक कर सलाह दी जाती है, तो फिर राजनीतिक दलों के वाहनों के साथ वैसा व्यवहार क्यों नहीं किया जा सकता? क्या राजनीतिक दलों को समय देकर अपने कार्यकर्ताओं से बात करने का अधिकार नहीं है? सिंह ने कहा कि शहर में हर दिन ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या बनी रहती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उलटे राजनीतिक कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आजसू पार्टी से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह मनमानी नहीं रुकी तो आजसू पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

 

जमशेदपुर। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यातायात पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडे हटवाने और नेम प्लेट के नाम पर भयादोहन कर जबरन जुर्माना वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और लोकतंत्र के खिलाफ है।

कन्हैया सिंह ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी वायदा ‘मइया योजना’ को पूरा करने के लिए विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद योजना का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आम लोगों से जबरन वसूली कर इस योजना के लिए पैसे इकट्ठा करें, और इस कार्य में पुलिस, सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रही है।

उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब टेंपो चालकों और आम वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए समझाने का समय दिया जाता है और उनके साथ बैठक कर सलाह दी जाती है, तो फिर राजनीतिक दलों के वाहनों के साथ वैसा व्यवहार क्यों नहीं किया जा सकता? क्या राजनीतिक दलों को समय देकर अपने कार्यकर्ताओं से बात करने का अधिकार नहीं है?

सिंह ने कहा कि शहर में हर दिन ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या बनी रहती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उलटे राजनीतिक कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आजसू पार्टी से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह मनमानी नहीं रुकी तो आजसू पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Posts