Regional

जमशेदपुर में 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होगा भव्य रामलीला महोत्सव, रीवा मंडल की टोली करेगी मंचन

 

जमशेदपुर।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर महानगर में श्री श्री रामलीला उत्सव समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राघवेन्द्र कौशलेन्द्र दशरथ नन्दन भगवान श्रीरामचन्द्र जी की अद्भुत झांकी एवं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस बार रामलीला का भव्य मंचन आदर्श बजरंग रामलीला मंडल, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) की टोली द्वारा किया जाएगा। आयोजन 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर भगवान के आशीष के भागी बनें और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाएं।

श्री श्री रामलीला उत्सव समिति, जमशेदपुर के पदाधिकारी इस प्रकार हैं –

संरक्षक : डॉ. डी. पी. शुक्ल

अध्यक्ष : राम गोपाल चौधरी

उपाध्यक्ष : सुभाष चंद्र साह, शंकर लगन सिंघान

महामंत्री : राम केवल मिश्र

सह महामंत्री : अवधेश मिश्र

कोषाध्यक्ष : जय प्रकाश सैनी

सह कोषाध्यक्ष : मुरज प्रसाद

मीडिया प्रभारी : द्वारिका प्रसाद

सांस्कृतिक प्रभारी : पवन तिवारी, अनिल कुठ चीचे

संगठन मंत्री : दिलीप तिवारी, पवन अग्रहरि

संपर्क मंत्री : प्रदीप चौधरी, मनोज कुमार मिश्र

वित्त सलाहकार : विनोद खेमका (सी.ए.)

अध्यक्ष मंडली सदस्य : हरे राम सिंह, गया प्रसाद चौधरी, शिव शंकर सिंह, विकास सिंह, एन. के. सिंह, कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रभात जयसवाल, अशोक पाण्डे, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, महेश तिवारी, श्यामसुन्दर अग्रवाल, ध्रुव मिश्र, छोटे लाल शुक्ल, मनोज तिवारी, अनुज मिश्र, गौतम मिश्र, वसंत मिश्र, नन्दजी सिंह, चिन्ना राव, रोहित मिश्र (रिंक), मनीष मिश्र, सुभाष पाण्डेय, जे. के. शर्मा, प्रकाश झा, अनन्त कुमार गुप्ता, प्रमोद खण्डेलवाल, राजेन्द्र प्रसाद, गौरी शंकर, तेज प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार मिश्र, सुरेश चन्द पाण्डेय और जय कुमार।

इसके साथ ही युवा सहयोगियों में हरी, सात्विक, गोकुल और आयुष सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति ने भक्तजनों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे दान और सहयोग से इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।

Related Posts